अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिये एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने से सम्बन्धित कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अल्मोड़ा, परियोजना प्रबन्धक एकीकृत आजिविका सहयोग परियोजना (आई0 एल0 एस0 पी0) अल्मोड़ा, उप परियोजना निदेशक, ग्राम्या फेस-2, अल्मोड़ा, मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान अधिकारी, अल्मोड़ा के किये कार्यो की समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु नये/अभिनव कार्यक्रम के प्रस्ताव रखने के निर्देश दिये । बैठक में जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम बल्टा को एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत लाने के लिये कार्ययोजना तैयार करने हेतु एक सभी विभागों की संयुक्त बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कराये जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की मुख्य जिम्मेदारी मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह को दी गई है। उन्हे बैठक में सभी रेखीय विभागों के प्रतिनिधियों को प्रतिभाग कराने को कहा गया है। समस्त विभागों को साथ मिलकर कार्य करते हुए लक्ष्यों एवं कार्ययोजना के अनुसार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर किया मंथन
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिये एक…