इस बार के दशहरा महोत्सव में 14 फीट से अधिक नही होगी पुतलों की लंबाई

भव्य रूप से मनाया जायेगा अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजित एक बैठक में दशहरा पर्व को भव्य रूप से मनाये…

भव्य रूप से मनाया जायेगा अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजित एक बैठक में दशहरा पर्व को भव्य रूप से मनाये की बात कही गयी। बैठक में पुतलों की ऊॅचाई 14 फीट से ज्यादा नही करने का भी निर्णय लिया गया।

दशहरा मेला की तैयारी के​ लिये यहा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में दशहरा मेला समिति के सदस्यों, राजस्व,पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक बैठक जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई,  जिलाधिकारी ने दशहरा मेला समिति के सदस्यों से नगर में पुतलों के निकलते समय प्रत्येक पुतले के सदस्यों को परिचय पत्र जारी करने को कहा। कहा कि दशहरे के दिन शराब की दुकानें दोपहर 1 बजे तक ही खुली रहेगी। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों उक्त् दिव शराब बिकती हुई पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में अवगत कराया गया कि सभी पुतले शिखर होटल के पास टैक्सी स्टैण्ट से चलना प्रारम्भ करेंगे तथा पुरानी व्यवस्था के अनुसार पुतले लाला बाजार ,मुख्य बाजार होते हुए आर्मी गेट से स्टेडियम पहुचेंगे। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को एक पेयजल टैंकर टैक्सी स्टैण्ड एवं एक टैंकर स्टेडियम में उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्य बाजार में टूटी पटालों, पेयजल पाईप लाइनों एवं गडढ़ों को दशहरे से पहले ठीक करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने दशहरा महोत्सव को पर्यटन से जोड़ने के लिये इस महोत्सव से इसी की वीडियों एवं फोटोग्राफी कवरेज कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक वर्ष बढ़ रहे पुतलों की संख्या पर कहा कि इनकी संख्या 20 से कम की जाय इस पर दशहरा समिति के सदस्यों ने बताया कि पुतलों का निरीक्षण समिति करेगी और मानक के अनुसार पुतले नही बनने पर अनुमति नही दी जायेगी। इसके साथ पुतला समिति के सदस्यों ने बताया इस वर्ष यह निर्णय लिया गया है कि लम्बाई, चौड़ाई व साज-सजा हेतु तय किये मानकों में ना आने 5 पुतलो को हर वर्ष हटा दिया जायेगा। और दो वर्षो तक यह प्रक्रिया चलेगी तथा दशहरा महोत्सव समिति पुतलों की संख्या को दो दर्जन से कम करने के लिय प्रयास कर रही है।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि नगर में जहाॅ पर भी स्ट्रीट लाईटे बन्द पड़ी है उन्हें ठीक करा लिया जाय साथ ही सफाई की विशेष व्यवस्था की जाय। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 अक्टूबर को रामलीला समिति, दशहरा समिति, दुर्गा समिति, पुतला समिति, बिजली विभाग, दूरसंचार विभाग, केबल नेटवर्क से जुड़े लोगो की एक बैठक अपरान्ह् 3 बजे नगरपालिका में आयोजित की जायेगी।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की की स्थिति ठीक रखने के निर्देश दिये। और नव दुर्गा महोत्सव व रामलीलाओं के आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम करे। जिलाधिकारी ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पुतलों को ले जाने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य समय से पूरा करने को कहा।
अलावा उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को नगर में संयुक्त भ्रमण कर विद्युत केबिल, टेलीफोन व जल सस्थान की लाइनों का निरीक्षण करने को कहा।

बैठक में दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, मनोज वर्मा, संजय अग्रवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, वैभव पाण्डे, युसूफ तिवारी, संयोजक सचिन टम्टा सहित अन्य लोगों ने अपने सुझाव रखे और जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि जो भी व्यवस्थायें दशहरा महोत्सव समिति करेंगी उसे वे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर काम करेंगी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके सिंह, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चन्द्र, अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी सहित दशहरा समिति के सभी सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।