Almora: दोपहिया वाहन में ले जा रहे थे 10 किलो गांजा, पुलिस चेकपोस्ट पर पकड़े गए

अल्मोड़ा,29 जनवरी 2022- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम के चेकिंग अभियान में एक बाइक से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष भतरौजखान/FST,…

अल्मोड़ा,29 जनवरी 2022- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम के चेकिंग अभियान में एक बाइक से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष भतरौजखान/FST, SST टीम द्वारा चैकिग के दौरान मोहान सहायता केन्द्र में वाहन संख्या- UK06-S-0423 मोटर साइकिल में सवार 02 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.390 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है


थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया कि दोनों व्यक्ति गांजा अधिक दामों में बेचने हेतु मुरादाबाद ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये है। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है।


आगामी चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष कराये जाने हेतु लगातार बैरियरों पर FST एवं SST एवं अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।


इस कार्रवाई में अभियुक्त मो0 आरिफ उम्र- 22 वर्ष पुत्र लईक निवासी ग्राम फौलादपुर, ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0तथा मो0 आरिफ उम्र- 23 वर्ष पुत्र महमूद हसन निवासी बिजलीघर के पीछे नई बस्ती वार्ड नं0 22, ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 10.390 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 155850 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस टीम में मौजूद
1- अनीश अहमद, थानाध्यक्ष भतरौजखान
2- श्री रमेश चन्द्र जोशी (मजिस्ट्रेट FST)
3- उ0नि0 विनोद घई FST
4- हे0का0प्रो0 करतार सिंह SST
3- का0 सुरेश कोरंगा SST
5- का0 संदीप सिंह थाना भतरौजखान
6- ASI ITBP हरबीर सिंह, का0 गोपाल सिंह, का0 नरेश कुमार, का0 राजेन्द्र कुमार